Ranchi:राजधानी रांची में कई वारदात में दो चेन स्नैचर के साथ दो ज्वेलरी दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी में मो० अयाज अहमद उर्फ रजत, मो० शाहिद, मोती ज्वेलर्स के मालिक प्रेम कुमार वर्मा और प्रेम ज्वेलर्स के मालिक चराजकुमार का नाम शामिल है. सभी आरोपी लोवर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के निशानदेही पर 16 ग्राम गलाया सोना, 8 ग्राम का दो सोना का चैन दो मोबाइल, 5800 रूपया नगद, स्कुटी (JH-01FB-4990) समेत अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है. शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि राजधानी रांची सदर डीएसपी में हो रहे चैन छिनतई का उद्भेदन को लेकर के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम चैन छिनतई में शामिल अपराधियों के विरूद्ध गुप्त सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी किया जा रहा था. इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि चैन छिनतई एवं मोबाईल छिनतई करने के उ‌द्देश्य से एक अपराधी कोकर-लालपुर रोड़ स्थित साधु मैदान के पास स्कुटी में बैठा है. तथा आने जाने वाले को रेकी कर रहा है. सूचना पर पुलिस साधु मैदान के पास पहुंचा तो देखा कि एक स्कुटी (JH-01FB-4990) पर संदिग्ध अवस्था में मो० अयाज अहमद उर्फ रजत बैठा है. तलाशी के क्रम में 5800 रूपया बरामद किया गया. आरोपी से कड़ाई से पुछताछ किया तो वह बताया गया कि बताया कि वह चैन छिनतई एवं अन्य काण्ड में लोवर बाजार थाना एवं लोहसिंघना थाना, हजारीबाग से तीन बार जेल जा चुका है. वह अपने साथी मिस्टर के साथ पहुंचा था, जो कि पुलिस को देख कर भाग गया. पकड़ाये व्यक्ति द्वारा बताया गया कि पहले भी वह सदर थाना क्षेत्र के कोकर बाजार, बड़गाई मोड, हैदर अली रोड एवं अन्य स्थान पर सोने की चैन छिनतई करने के घटना में शामिल रहा है. साथ ही अपने साथी के साथ मिलकर रांची के विभिन्न थाना क्षेत्र में चैन छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. साथ ही बताया कि यह चैन छिनने के बाद मो० शाहिद के माध्यम से चर्च रोड स्थित प्रेम ज्वेलर्स एवं थडपखना स्थित मोती ज्वेलर्स के पास छिनतई का सोना बेचता है. आरोपी के निशानदेही पर मो० शाहिद एवं दोनों ज्वेलर्स के मालिक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. एवं छिनतई गये सोना को बरामद किया गया. आरोपी ने अपना-अपना अपराध स्वीकार किया है. आरोपी को सदर थाना (कांड सं0-219/2025) दर्ज मामले के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *