Ranchi: लोहरदगा एसपी को मिली ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री एवं सेवन की गुप्त सूचना पर लोहरदगा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अलीनगर स्थित खाली घर में छापामारी कर पुलिस ने दो आरोपी 7.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ पकड़ा. गिरफ्तार आरोपी में इमरोज अंसारी उर्फ हैदर और जावेद अंसारी उर्फ बिल्ला का नाम शामिल है. दोनो लोहरदगा थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

अंचलाधिकारी की उपस्थिति में ब्राउन शुगर, मोबाइल एवं 3015 रुपये नगद विधिवत जब्त किए गए. इस संबंध में लोहरदगा थाना (कांड सं0-89/26) में मामला दर्ज किया गया. दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *