Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने हाइड्रोपोनिक गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई में 2 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10.70 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा, 66,800 रुपये नकद, बुलेट (JH01GL-4675) और 2 मोबाइल जब्त किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपी में राज कुमार राम और बंटी कुमार थापा का नाम शामिल है. दोनो आरोपी सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

मिली जानकारी के अनुसार रांची एसएसपी को सूचना मिली कि कुटियातु चौक के पास खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में कुछ लोग बुलेट और स्कूटी से हाइड्रोपोनिक गांजा बेचने आए हैं. सूचना पर मुख्यालय-01 डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई. टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि 3-4 लोग बाईक और स्कूटी खड़ा कर आपस में लेन-देन कर रहे थे. पुलिस को देखकर सभी भागने लगे. दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा गया. पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे हाइड्रोपोनिक गांजा थाईलैंड से पार्सल के माध्यम से मंगाकर रांची के विभिन्न क्षेत्रों में बेचते थे. दोनों के विरुद्ध नामकुम थाना (कांड सं0-214/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed