Ranchi:  जमशेदपुर जिले के एमजीएम थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बालीगुमा NH-33 स्थित एक गुमटी की आड़ में गांजा और प्रतिबंधित नशीली सिरप बेचने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 2.060 किलो गांजा, चिलम, वजन मशीन और 7 बोतल ONEREX कोडीन सिरप बरामद की गई है. आरोपी की पहचान नितेश कुमार उर्फ राजू के रुप में की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बालीगुमा NH-33, किआ कार शोरूम के पास स्थित एक गुमटी/बिस्किट-चॉकलेट की दुकान की आड़ में नितेश कुमार झा उर्फ राजू झा अवैध रूप से गांजा और प्रतिबंधित नशीली सिरप बेच रहा है. सूचना पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई. गठित टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. गुमटी की तलाशी में गांजा, ONEREX Codeine Phosphate Syrup, 3320 रुपये नकद, गांजा पीने का चिलम, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और 1 रेडमी स्मार्टफोन भी जब्त किया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अन्य लोगों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से गांजा का अवैध कारोबार करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed