Ranchi: मादक पदार्थ खरीद-बिक्री के आरोपी में रांची के अरगोड़ा थाना पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मुहम्मद सोहेल खान और दिवाकर कुमार का नाम शामिल है. दोनो आरोपी अरगोड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास 7.36 ग्राम ब्राउन शुगर, 4,640 रुपया नगद, एक मोबाइल और स्कूटी (JH01GF4158) पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू और सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर इलाके में कुछ व्यक्ति मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं. सूचना के आधार पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू एवं सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर इलाके में छापेमारी कर मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से अवैध मादक पदार्थ एवं बिक्री से प्राप्त नकद राशि बरामद किया गया. इस संबंध में अरगोड़ा थाना (कांड संख्या-87/26) में मामला दर्ज किया गया है.
