Ranchi: लोहरदगा में समाहरणालय मैदान के पास ब्राउन सुगर खरीद-बिक्री करते दो आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में लोहरदगा थाना क्षेत्र के राहतनगर निवासी अमजद अंसारी और सोमारबाजार निवासी तबरेज खलीफा उर्फ सोनू खलीफा का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 13 ग्राम ब्राउन सुगर, 4300 रूपये नगद, दिनांक- 07.08.25 का टोरी से सासाराम जाने का रेलवे टिकट, दिनांक- 08.08.25 का सासाराम से राँची जाने का टिकट और दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत कुछ दिनों से एसपी को ऐसी आसूचना प्राप्त हो रही थी कि लोहरदगा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के आस-पास के क्षेत्रों में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से ब्राउन सुगर की खरीद-बिक्री कर रहे है. बीते संध्या उन्हे सूचना मिली कि दो व्यक्ति लोहरदगा रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते में समाहरणालय मैदान के पास अवैध रूप से ब्राउन सुगर की खरीद-बिक्री करने के लिएआने वाले हैं. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित छापामारी दल समाहणालय मैदान में छापामारी की गई, छापामारी के क्रम में समाहरणालय मैदान दो व्यक्तियों की गतिविधि संदिग्ध नजर आ रही था. जो पुलिस को देख कर भागने लगे. भाग हुए अमजद अंसारी को पकड़ा गया. एवं तलाशी में 13 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया गया. वही फरार आरोपी तबरेज खलीफा उर्फ सोनू खलीफा को पुनः छापमारी करते हुए सोमार बाजार से गिरफ्तार किया गया. ये दोनो इंटरस्टेट अपराधी है. पूछ-ताछ के क्रम में आरोपी ने पुलिस को बताया कि ये सासाराम से ब्राउनसुगर लाकर लोहरदगा में बेचते हैं. अवैध ब्राउन सुगर के खरीद-बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. बरामद अवैध ब्राउन सुगर का अनुमानित मूल्य लगभग- 2,56,400 रूपये है. इस संदर्भ में लोहरदगा थाना (कांड स0-142/25) मामला दर्ज किया गया है
