Ranchi: चतरा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धौर थाना क्षेत्र में अवैध ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से ब्राउन शुगर, मोबाइल और बाइक बरामद की है. गिरफ्तार आरोपी में हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के ताजपुर के रहने वाले शुभम कुमार, रोशन कुमार और बिहार के गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के नर्सीना निवासी सुमित कुमार का नाम शामिल है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चतरा एसपी को सूचना प्राप्त हुई कि पेक्सा-गिद्धौर मुख्य सड़क पर तीन व्यक्ति अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर चौपारण की ओर जाने वाले हैं. सूचना पर सिमरिया एसडीपीओ, अंचलाधिकारी, पु0नि0 सदर अंचल एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल ने गिद्धौर थाना क्षेत्र के पीराटांड, पेक्सा-गिद्धौर मुख्य मार्ग के पास से तीन युवकों को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. इस संबंध में गिद्धौर थाना (कांड सं0-80/26) में मामला दर्ज किया गया.
