Ranchi: डिप्टी कमांडेट के हत्या में शामिल तीन इनामी नक्सली ने गुरुवार को लातेहार पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. आत्मसमर्पण नीति के तहत लातेहार एसपी कुमार गौरव एवं सीआरपीएफ के कमांडेंट यादराम बुनकर के समक्ष जेजेएमपी के तीनो नक्सली सरेंडर किया. इनमे तुलसी गंझू उर्फ विशाल जी उम्र करीब 50 वर्ष पे० स्व० बुधन गंझू, पलेन्द्र भोक्ता उर्फ अजीत जी और प्रमोद गंझू का नाम शामिल है. तीनो नक्सली बालूमाथ थाना क्षेत्र के लक्षीपुर टोला डोकर का रहने वाला है. तीनो एक-एक का इनामी था.
सरेंडर करने वाले तीनों नक्सली पूर्व में टीएसपीसी संगठन से जुड़े थे. उसके बाद जेजेएमपी के साथ जुड़ गया. कई वर्षो से जेजेएमपी के 5 लाख के इनामी लवलेश गंझू उर्फ लवलेश जी एवं 10 लाख के इनामी पप्पू लोहरा के साथ लातेहार, चंदवा, बालूमाथ, हेरहंज इलाके में सक्रिय रहा है. तीनो पर लातेहार के विभिन्न थाना में 13 मामले दर्ज है.

सलैया में हुए मुठभेड़ में शहीद हुए थे बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट

झारखंड के लातेहार जिले के सलैया में 28 सितंबर 2021 को सुरक्षाबलों की नक्सली संगठन जन मुक्ति मोर्चा (जेजेएमपी) के साथ मुठभेड़ हुई है. इसमें बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गए. राजेश कुमार झारखंड जगुआर में सेवारत थे. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को भी ढेर कर दिया था.
मामले को लेकर लातेहार थाना में (कांड सं0-236/21) 30 सितंबर 2021 को तत्कालीन थाना प्रभारी के फर्दबयान के आधार पर प्रमोद गंझू, तुलसी गंझु उर्फ विशाल जी, पलेंद्र गंझु उर्फ अजित जी एवं 37 अन्य के विरूद्ध पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने, जिसमें गोली लगने से एक डिप्टी कमांडेट के शहीद हो जाने के आरोप में दर्ज किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed