Ranchi: गढ़वा में रिटायर्ड डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 38.62 लाख की ठगी करने वाला तीन साईबर अपराधी को रांची साईबर क्राईम थाना पुलिस ने जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में जमशेदपुर जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र के रोहित कुमार जैन, कदमा थाना क्षेत्र के संजीव कुमार मिश्रा और लोकेश महतो का नाम शामिल है. आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं अन्य सामग्री पुलिस ने बरामद किया है.

मिली जानकारी के अनुसार सीआईडी के तहत रांची साईबर क्राईम थाना (काण्ड संख्या-24/26) में पीड़ित डॉक्टर के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था. आरोपी ने रिटायर्ड डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट के बहाने धोखाधडी का शिकार बनाया. पकड़े गए साईबर अपराधी खुद को केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताकर डराया धमकाया तथा पीड़ित से विभिन्न बैंक खाताओं में 38,62,982 रुपया ट्रांसफर करवा लिया. जांच के दौरान साईबर क्राईम थाना ने डिजिटल सबूतो का पता लगाते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को जमशेदपुर के घाटशिला एवं कदमा थाना की सक्रिय सहायता से गिरफ्तार किया गया. आगे की जांच जारी है ताकि अन्य लाभार्थियों, हैंडलरों और बैंक म्यूल खातों की पहचान की जा सके जो इस गिरोह से जुड़े हैं.

इस अपराध शैली से बचने का तरीका

कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर “पैसे की मांग नहीं करती और न ही किसी का डिजिटल अरेस्ट करती है.

अज्ञात कॉलर्स द्वारा खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताकर दबाव डालने पर कभी भी पैसे ट्रांसफर न करे.

किसी भी साइबर धोखाधड़ी की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर दें या www-cybercrime.gov.in. (http://www-cybercrime-gov-in) पर शिकायत दर्ज करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *