Ranchi: गढ़वा के नगर उंटारी में ज्वेलर्स मालिक को गोली मारकर लूटपाट में शामिल तीन अपराधी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में यूपी के सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड काली मंदिर के पास रहने वाले सोनू कुमार, बस स्टैंड चिल्का टांड के पास रहने वाले रौशन कुमार और कोतवाली दुद्धी थाना क्षेत्र के काली महल के पास रहने वाले राजकुमार उर्फ गोलू उर्फ गज्जू का नाम शामिल है. रौशन वर्तमान में गढ़वा जिले के पूरन चौक के पास रहता है. जबकि राजकुमार उर्फ गोलू पलामू जिले के शहर थाना क्षेत्र स्थित अनुराग चंद्रवंशी के मकान में रहता है. आरोपी के निशानदेही पर एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, गोली, लूटा गया बैग, चाबी का गुच्छा, बाईक समेत अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है.
शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए गढ़वा एसपी अमन कुमार ने बताया कि 29 नवंबर को नगर उंटारी थाना क्षेत्र के राधा कृष्णा ज्वेलर्स के मालिक को दुकान बंद कर घर वापस जाते समय अज्ञात तीन अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. तथा लूटपाट कर फरार हो गया. इस संदर्भ में नगर उंटारी थाना (कांड सं-184/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री बंशीधर नगर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. गठित टीम तकनीकी और मानवीय इनपुट पर सोनू कुमार की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पूछताछ किया गया. आरोपी सोनू कुमार अपने अलावे राज कुमार उर्फ गोलू उर्फ गज्जू और रौशन कमार का मामले में संलिप्तता की बात स्वीकार किया गया. गठित टीम के सदस्यों की अलग-अलग टीम दोनो अपराधी को पकड़ा. आरोपी ने अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. घटना में प्रयुक्त बाईकर रौशन कुमार के घर से बरामद किया गया. वही गहदेईया जेल के पास छिपाकर रखे गए हथियार के साथ रेणुकूट भागने के दौरान व्यवसायी का फेका गया बैग और चाबी बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में आरोपी ने पुलिस को बताया कि 28 नवंबर को व्यवसायी की रेकी की गई थी. दूसरे दिन घटना को अंजाम दिया गया. घटना को अंजाम देने के पश्चात तीनों बंशीधर मंदिर होते हुए बाई पास पहुँचे तथा वहाँ से महदेईया होते हुए यूपी चले गए. पुलिस चेकिंग में पकडे जाने के भय से हथियार को गहदेईया जेल के पास छुपा दिया था. तथा वहाँ से रेणुकूट होते हुए शक्तिनगर जाने के क्रम में रेणुकूट मे लूटा गया रूपया एवं कुछ चांदी का सामान आपस में बंटवारा कर बैग एवं चाबी यहीं पर फेक कर शक्तिनगर चले गए. उसके बाद सोनू शक्तिनगर में ही रह गया तथा रौशन एवं राजकुमार उर्फ गोलू बाईक से वापस नगर उंटारी होते हुए गढ़वा वापस आ गया.
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि इनलोगों के द्वारा 15 नवंबर को शक्तिनगर में स्वर्ण व्यवसायी से करीब बीस लाख रूपए मूल्य का सोने चांदी का सामान लूटा गया था. इस संदर्भ शक्तिनगर थाना में मामला दर्ज है. तीनों पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. जिसमें दो आरोपी हत्या के मामले का एवं एक आरोपी एनडीपीएस मामले का आरोपी है.
