Ranchi: हजारीबाग एसपी को मिली सूचना के आधार पर चौपारण थाना क्षेत्र के सियारकोनी स्थित माँ गोगोत्री होटल में हथियार के साथ बिहार के तीन अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधी में बिहार के गयाजी जिले क बेलागंज थाना क्षेत्र के लोदीपुर के रहने वाले अक्षय यादव, सोनपुर के रहने वाले प्रिंस कुमार और मकदूमपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले करण राज का नाम शामिल है. मौके पर से एक देशी रिवाल्वर, तीन गोली, डिजायर गाड़ी (BR01DG6000), एक बुलेट (JH02BJ4723) और 3 मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.

मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार हजारीबाग एसपी को मिली सूचना के आधार पर बरही एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी टीम ने होटल में छापेमारी कर तीनों आरोपी को दबोच लिया. प्रिंस कुमार और अक्षय यादव के विरुद्ध बेलागंज थाना में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई कांड पहले से दर्ज हैं. इस संबंध में चौपारण थाना में मामला दर्ज किया गया है. पूछताछ में अपराधियों के अपराधिक इतिहास, संभावित मंशा और हथियार के स्रोत के बारे में जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed