Ranchi: हजारीबाग के ढोढिया जंगल में कार में डोडा लोड करते तीन आरोपी चौपारण थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के दैहर निवासी शिवानंद कुमार, दुरागढा निवासी रुपेश बिरहोर और चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के डाडी निवासी चन्दन कुमार का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से अल्टो कार (JH02BK-5740), 10 बोरा में 168.5 किग्रा डोडा, वजन करने वाला इल्केट्रॉनिक मशीन और तीन मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.
हजारीबाग एसपी को सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम-डोडिया जंगल स्थित लंगडी महुआ के पास बना झोपडी में भारी मात्रा में डोडा को तस्करी करने के उद्देश्य से छुपा कर रखा हुआ है. सूचना पर बरही एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम छापामारी करने लंगडी महुआ के समीप बना झोपडी के पास पहुँचा तो देखा कि अल्टो कार लगा हुआ है. एवं वहाँ पर उपस्थित तीन लोग प्लास्टिक के बोरा में भर कर डोडा को कार में लोड कर रहा है. जो पुलिस बल को देखकर इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगा. जिसे मौके ओर मौजूद सशस्त्र बल के सहयोग से रंगे हाथ पकड़ा गया. अल्टो कार में दो प्लास्टिक के बोरा में डोडा एवं जंगल में बना झोपडी से आठ 8 बोरा में डोडा बरामद किया गया. इस संबंध में चौपारण थाना (कांड सं0-182/25) मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed