Patna: बरामद गौवंशीय पशु का अदला-बदली के आरोप में बहादुरगंज थाना में तैनात दरोगा को एसपी ने निलंबित कर दिया है. आरोपी दरोगा (एसआई) कृष्णा कुमार से पांच दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है. बहादुरगंज अंचल पुलिस निरीक्षक के जांच रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है. वही एसडीपीओ-2 से तीन दिन में पूरे मामले का विस्तृत जांच का निर्देश दिया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशनगंज एसपी को बहादुरगंज थाना क्षेत्र में जप्त गौवंशीय पशु की अदला-बदली से संबंधित गंभीर मामला संज्ञान में आने पर तत्काल बहादुरगंज अंचल पुलिस निरीक्षक से जांच करायी गयी. अंचल पुलिस निरीक्षक के प्रारंभिक जॉच रिपोट के आधार पर थाना में चार वाहनों से 26 जर्सी गाय बरामद किया गया था. जिसमे से कुछ मवेशियों को अनुसंधानकर्ता एवं मवेशियों की सुरक्षा में लगे व्यक्तियों की मिली भगत अदला-बदली कर दिया गया. इस गंभीर लापरवाही, कर्तव्यहीनता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में दरोगा कृष्णा कुमार को तत्काल प्रभाव से समान्य जीवन भत्ता पर निलंबित किया गया है तथा 05 दिनों के अन्दर स्पष्टीकरण का आदेश दिया गया है. इस संबंध में एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार सिंह को 03 दिनों के अन्दर मामले की जांच कर विस्तृत जॉच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. किशनगंज पुलिस स्पष्ट करती है कि कर्तव्य के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा भ्रष्ट आचरण के प्रति “शून्य सहिष्णुता’ की नीति अपनाई गई है तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी पदाधिकारी, कर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed