Saharsa: सहरसा में 13 वर्षीय अंकित हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस तीन सगा भाई को गिरफ्तार किया है. रास्ता को लेकर विवाद में सिमराहा में वारदात को अंजाम दिया गया था. गिरफ्तार आरोपी में पवन कुमार, संतोष ठाकुर और मंतोष ठाकुर तीनों पिता-सुधाकर ठाकुर का नाम शामिल है. आरोपी सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा वार्ड नं०-35 का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर राइडर बाईक, घटना के वक्त पहना गया हेलमेट, कपड़ा, जूता, अपाची बाईक और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. मृतक अंकित के परिजन और आरोपी के बीच पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था. मृतक के पिता सिमराहा में जमीन खरीदा था. जमीन पर आने-जाने के लिए रास्ता देने को लेकर पूर्व से विवाद उत्पन्न था. आरोपी ने इसी जमीन विवाद के कारण आपराधिक घटना को योजनाबद्ध तरीके से अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अंजाम दिया.

मामले की जानकारी देते हुए सहरसा एसपी ने बताया कि 18 फरवरी को सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि सिमराहा चौक के समीप गोली लगने से घायल एक 13 वर्षीय बालक को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया है. सूचना सदर थाना पुलिस दलबल के साथ जांच पड़ताल शुरु किया. वही प्राथमिक उपचार के बाद अंकित को बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किया गया. जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस संदर्भ में बालक के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर तीन अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध सदर थाना (कांड संख्या-186/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया. गठित टीम अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल से लेकर विभिन्न संभावित मार्गो पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. चश्मदीद व्यक्तियों द्वारा बताए गए बाईक, चालक के पहने गये कपड़े, हेलमेट के रंग, हुलिये के आधार पर संदिग्ध वाहन के चालक की पहचान पवन कुमार के रूप में में की गई. अनुसंधान एवं छापेमारी के क्रम में संतोष ठाकुर एवं मंतोष ठाकुर को सिमराहा स्थित घर से गिरफ्तार किया गया. पवन कुमार को खगड़िया जिला के मानसी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम-रोहियार से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के पास से घटना के दौरान पहना गया कपड़ा व हेलमेट बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाईक बसनही से एवं पवन के सहयोगी आरोपी द्वारा घटना के समय पहने हुए कपड़े एवं जुते को मधेपुरा जिले के पुरैनी स्थित आरोपी की बहन के घर से बरामद किया गया. घटना में शामिल अन्य फरार आरीप की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही फऱार आरोपी के विरूद्ध ईनाम घोषित करने की प्रक्रिया की जा रही है. पवन कुमार, मंतोष ठाकुर और संतोष ठाकुर का अपराधिक इतिहास रहा है. तीनों के विरुद्ध तीन मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed