Ranchi: आगामी पर्व त्यौहार को देखते हुए राजधानी रांची के न्यू पुलिस लाइन में मॉकड्रिल रिहर्सल की जा रही थी. हालांकि उस समय अफरातफरी मच गई, जब रिहर्सल में आंसू गैस के धुंए से कई स्कूली छात्रों की तबियत खराब होने की सूचना मिली. घायल छात्रों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
शनिवार को पुलिस लाईन में मॉक ड्रिल रिहर्सल का आयोजन किया था. लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने के स्थिति में किस तरह परिस्थितियों को कंट्रोल किया जाए. इसकी मॉकड्रिल की गई. इसी दौरान आंसू गैस के धुंए से बगल में स्थित राज्यकीय मध्य विद्यालय की छात्राएं घायल हो गई. जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि छात्रों की स्थित में सुधार है.
वही घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक सीपी सिंह छात्रों से मिलने सदर अस्पताल पहुँचे. और छात्रों से मुलाकात की.
स्कूल की शिक्षिका ज्योत्स्ना मिश्रा के अनुसार पर्व के लेकर मॉक किया जा रहा था. विद्यालय बगल में है, टियर गैस से बच्चे इफेक्टेड हो गए. सारे बच्चे रिकवर कर गए है. दो बच्चे में थोड़ा दिक्कत लगा तो प्रशासन को खबर किया गया. पूरा प्रशासन लगा हुआ है बच्चों के साथ, बच्चे पहले से बेहतर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *