Gaya ji: आरा स्थित एक्सिस बैंक में 18 लाख की डकैती में शामिल अपराधी को गया जी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा है. आरोपी जिले के बैंक और ज्वेलरी दुकान की रेकी करने पहुंचा था. गिरफ्तार वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के चान्दपुरा निवासी विकाश कुमार सिंह उर्फ गुदर और बिदुपुर थाना क्षेत्र के रामदौली निवासी राजीव कुमार उर्फ मंगल का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से एक बाईक और दो मोबाइल बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक बहेरा थाना क्षेत्र स्थित वंशी मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार दोनो आरोपी को पकड़ा गया. आरोपी के बाईक के बारे में जब पड़ताल की गई तो पता चला कि वैशाली जिले के महम्मदपुर पोहियार निवासी का बाईक है. जिसमें पुलिस को बताया कि वाहन चोरी हो गया था. इस संबंध में हाजीपुर टाउन थाना में (कांड सं0-231/23) मामला दर्ज है. इसके बाद दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर बहेरा थाना (कांड संख्या 73/25) मामला दर्ज किया गया. पुलिस से पूछताछ में आरोपी विकाश कुमार सिंह उर्फ गुदर ने खुलासा किया कि वह गया जिले में बैंक और ज्वेलरी शॉप की रेकी करने के लिये आए थे. पूर्व में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 6 दिसंबर 2023 को आरा जिला के पकड़ी स्थित एक्सिस बैंक के शाखा से 18 लाख की डकैती की घटना को अंजाम दिया था. जिस संबंध में आरा के नवादा थाना (कांड संख्या-869/23) में मामला दर्ज है. बैंक डकैती के बाद से फरार चल रहे है. वही राजीव कुमार उर्फ मंगल ने पुलिस को बताया कि वैशाली जिला के विदुपुर थाना (कांड संख्या-290/23) में हत्या के मामले में वांछित है और लंबे समय से फरार चल रहे है.
