Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को 1 अणे मार्ग से पुलिस के उपयोग के लिए 520 चार पहिया एवं 98 दो पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी. साथ ही विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी.
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, डीजीपी विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, एडीजी स्पेशल ब्रांच सुनील कुमार, मुख्यालय कुंदन कृष्णन, प्रोविजनिंग अजिताभ कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव, गृह विभाग के सचिव सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *