Patna: बेंगलुरु से आए चार जैन तीर्थयात्री का राजगीर स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला से शव बरामद किया गया है. एक साथ चार शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि मौत का वजह फिलहाल पता नही चल सका है.
पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार शुक्रवार को राजगीर थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि ध्रुव मोड राजगीर स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला में एक कमरा जिसमें बेंगलुरु से आए हुए चार तीर्थ यात्री रुके हुए थे. वह तीन दिन से बंद है. सूचना पर एसडीपीओ एवं राजगीर थाना अध्यक्ष दिगंबर जैन धर्मशाला पहुंचे. दरवाजा खुलवाया गया तो कमरे में चार व्यक्तियों का शव लटका था. जिसमें से एक पुरुष तथा तीन महिलाएं शामिल है. घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए विधि विज्ञान प्रयोगशाला पटना को सूचित किया गया. मृतकों के परिजन से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है. फॉरेंसिक टीम की जांच के पश्चात मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. एसडीपीओ तथा एसडीओ पूरे मामले का निगरानी कर रहे हैं. दिगंबर धर्मशाला के स्थानीय तथा क्षेत्रीय प्रतिनिधियों को सूचित कर दिया गया है.
