Ranchi: मांडर में नबी हुसैन अंसारी पर फायरिंग करने वाला आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. भाई की हत्या के बाद पकड़े गए आरोपी की रची जा साजिश के वजह से घटना को अंजाम दिया था. बेड़ो थाना क्षेत्र के
चचकोपी निवासी आरोपी नौशाद अंसारी के निशानदेही पर 1 देशी पिस्तौल, 1 मैगजीन, गोली, 1 देशी कट्टा और 1 गोली पुलिस ने बरामद किया है. मंगलवार को घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि बीते रात करीब 8 बजे माण्डर थाना पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात अपराधियों ने नबी हुसैन अंसारी को टांगरबसली स्टेशन के पास गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. सूचना पर माण्डर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँचा तो देखा कि नबी हुसैन अंसारी के पेट में गोली लगा हैं जिसे स्थानीय लोगों के मदद से ईलाज के लिए कोनस्टेंट लीवंस हॉस्पीटल एण्ड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया. घटना में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम जख्मी के परिजनों से आवश्यक पुछ-ताछ के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए नौशाद अंसारी के छिपने के कई संभावित स्थनों पर छापामारी की. छापामारी के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि नौशाद अंसारी माण्डर थाना क्षेत्र के नारो स्थित एनएच-75 पर बने पुल के नीचे छुपा हुआ है. सूचना पर छापामारी दल उक्त स्थल का घेराबंदी कर नौशाद अंसारी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के तलाशी लेने पर घटना में प्रयुक्त मैंगजीन युक्त पिस्तौल, गोली सहित एक देशी पिस्तौल बरामद किया गया. नौशाद अंसारी से घटना के संबंध में पुछ-ताछ करने पर बताया गया कि 31 दिसम्बर 2023 को नबी हुसैन अंसारी एवं अन्य ने इनकें भाई को लाठी-डंडा से मारपीट कर हत्या कर दिया था. तथा इनके खिलाफ भी आरोपी द्वारा हत्या का साजिश रचा जा रहा था. इसी केस का 20 जुलाई 2025 को गवाही था. न्यायालय के कार्य उपरांत लौटने के क्रम में अपने भाई की हत्या का बदला लेने के उदेश्य से घटना को अंजाम दिया गया.
