Ranchi: पांच वर्ष से फरार चल आरोपी को चतरा के प्रतापपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी इनामुल अंसारी उर्फ मो0 इनामुल हक लावालौंग थाना क्षेत्र के रहने वाला है. नाबलिग के साथ बार बार बालत्कार करके गर्भपात के आरोप में वर्षो से फरार चल रहा था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जुलाई 2020 में लावालौंग थाना क्षेत्र के मंधनिया गांव की रहने वाली नाबालिग के आवेदन पर लावालौंग थाना (कांड संख्या-72/20) में मामला दर्ज किया गया था. आवेदन के अनुसार साथ बार बार बालत्कार करके गर्भपात कराने एवं अपहरण करने का आरोप इनामुल अंसारी उर्फ मो0 इनामुल हक  के विरूद्ध मामला दर्ज कराया गया था. जिसके बाद से आऱोपी फिरार चल रहा था. कानुनी कार्रवाई के डर से आरोपी इनामुल की पत्नी ने कानुनी प्रकिया का दुरुपयोग करते हुए कोर्ट के माध्यम से पिड़िता के परिवारजनो पर अपहरण का झूठा केस दर्ज कराया गया था. इस मामला के गंभीरता को देखते हुए सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में फिरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ने तकनीकी अनुसंधान एवं मजबुत गुप्त सूचना तंत्र के आधार पर पाँच वर्ष से फिरार चल रहे आरोपी को लावालौंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *