Ranchi: जामताड़ा के मंदिर में मां पार्वती की मूर्ति तोड़ने वाला आरोपी मेंटल पेशेंट निकला. पुलिस आरोपी को रांची स्थित रिनपास भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक 15-16 की रात में जामताड़ा थाना क्षेत्र के गाँधी मैदान स्थित शिव मंदिर में स्थापित माता पार्वती की मूर्ति को किसी अज्ञात असामाजिक तत्वों ने विखंडित कर दिया था. इस सबंध में जामताड़ा थाना (कांड सं0-66/26) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में स्थानीय लोगो से पुछताछ एवं घटनास्थल के अगल-बगल में लगे सीसीटीभी फुटेज खंगाला गया. तो पता चला कि मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति एवं उनके साथ रहने वाली एक महिला को घटना की रात्रि में गांधी मैदान घुसते हुए देखा गया. साथ ही पता चला कि उक्त मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति के पास एक बंदर हमेशा रहता है, उसी क्रम में कुत्ता आ गया एवं भौकने के साथ तंग करने लगा, जिससे उक्त व्यक्ति ने पत्थर एवं अपने पास रखे एक लोहे का रॉडनुमा टुकड़ा उठाकर मारने के लिए फेंका और वह शिव मंदिर में स्थापित माता पार्वती के मूर्ति को लग गया. जिसके कारण मूर्ति विखंडित हो गया. जहाँ उक्त व्यक्ति रह रहा था वहाँ से एक लोहे का टुकड़ा तथा एक गुलेल भी बरामद किया गया. उक्त व्यक्ति की मानसिक स्थिति की जाँच जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सक से कराई गई एवं चिकित्सक की सलाह से विक्षिप्त व्यक्ति को रांची के कांके स्थित मनोरोग्य चिकित्सक भेजा गया है.
