Ranchi: जंगल से लकड़ी लाने के दौरान छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का टांगी से काटकर हत्यारोपी महिला को पलामू के छतरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला सीमा देवी लोटो टोला भुरकुड़ियाटांड़ की रहने वाली है. महिला के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को सूचना मिली कि छतरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोटो टोला भुरकुड़ियाटांड़ में वृक्ष भुइयां की टांगी से से मारकर हत्या कर दी गई है. इस संबंध में बिरजू भुइयां के लिखित आवेदन के आधार पर सीमा देवी के विरुद्ध हत्या का प्राथमिकी दर्ज किया गया. हत्या में शामिल सीमा देवी को गिरफ्तार किया गया है एवं हत्या में प्रयुक्त टांगी को जप्त कर लिया गया है. पूछताछ में सीमा देवी बताई कि लकड़ी लाने जंगल के तरफ गई थी इसी में मृतक वृक्ष यादव इसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. पहले भी बहुत बार मृतक वृक्ष यादव ऐसा हरकत कर चुका था. मना करने से नहीं मानता था. इसीलिए गुस्सा में टांगी से मार दिए.
