Ranchi: पलामू के पांकी थाना पुलिस ने मुन्ना सिन्हा हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जमीन विवाद घटना को अंजाम दिया गया था. पांकी थाना क्षेत्र के डंडार निवासी गिरफ्तार आरोपी अरुण ठाकुर उर्फ डोमन ठाकुर के निशानदेही पर आरोपी का पहना गया कपड़ा और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (टांगी) पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम डंडार कला निवासी वादिनी चिन्तामणि देवी के लिखित आवेदन के आधार पर पांकी थाना (कांड संख्या-125/2025) में पुत्र मुन्ना सिंन्हा उर्फ जितेन्द्र प्रसाद की हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान के क्रम में यह पाया गया कि आरोपी अरुण ठाकुर उर्फ डोमन ठाकुर का मृतक के साथ जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था. बहसबाजी के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी (टांगी) से वार कर मृतक की हत्या कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed