Patna: चोरी के एक दर्जन मोबाइल के साथ मधेपुरा के डूमरैल चौक के नजदीक आरोपी को उदाकिशुनगंज थाना पुलिस ने पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपी जीतन कुमार साहेबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के गदाई दियारा रामानन्द टोला वार्ड न०-09 का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय एवं कोशी क्षेत्र के डीआईजी के आदेश पर मधेपुरा पुलिस लगातार सघन वाहन चेकिंग एवं अपराधियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत पुरैनी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में डूमरैल चौक के पास स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के समीप स्थित मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग के क्रम में जीतन कुमार को 11 चोरी के एंड्राइड मोबाईल एवं एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में पुरैनी थाना (कांड सं0-132/2025) में मामला दर्ज किया गया है.
