Ranchi: हाल के अपराधिक घटनाओं को लेकर रांची एसएसपी राकेश रंजन ने समीक्षा बैठक किया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी को अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया. रैश ड्राईविंग एवं हाल में घटित अपराधिक घटनाओं को देखते हुए एसएसपी ने गोपनीय कार्यालय में ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी एवं ट्रैफिक एसपी के उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी थानों एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख थाना प्रभारियों एवं संबंधित डीएसपी के साथ एक समीक्षा बैठक किया. बैठक में रैश ड्राईविंग, स्टंट ड्राईविंग पर रोक लगाने, सुगम यातायात परिचालन, हाल में घटित अपराधिक घटनाओं के संदर्भ में विभिन्न विन्दुओं पर समीक्षा कर उद्भेदन करने के साथ विधि-व्यवस्था के संधारण के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया. रात्रि में अनियंत्रित वाहनों एवं संदिग्ध वाहनों के गतिविधि पर क्लोज नजर रखने के लिए सभी प्रमुख सड़कों पर स्लाईडर एवं Zig-Zag रूकावट तथा इंटरसेप्टर वाहन लगाये जायेंगा. संगठित अपराध पर नकेल कसने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक टास्किंग कर संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं निरूद्ध करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *