Patna: गया पुलिस ने हत्या के एक मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मटिहानी के रहने वाले जितेन्द्र मांझी और उसके भाई सरोज मांझी का नाम शामिल है. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.
मिली जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल 2025 को वादी ने फर्दबयान दिया था कि उनकी पुत्री की शादी के कार्यक्रम के दौरान रात में गांव के कुछ लोगों ने ट्रांसफार्मर में लगा हैंडल निकालकर छिपा दिया था. इसी बात को लेकर जब वादी उक्त लोगों से हैंडल के बारे में पूछने गए तो जितेन्द्र मांझी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करने लगा. मना करने पर लाठी-डंडे से वादी के पुत्र को बुरी तरह जख्मी कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई थी. इस संबंध में मो0विवि थाना (कांड संख्या- 85/25) में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था. विशेष छापामारी अभियान के दौरान इस कांड में संलिप्त दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed