Ranchi: जामताड़ा रतनोबीड पहाडिया टोला से चार साईबर अपराधी के साथ सिम आपूर्ति करने वाला भी पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में रिजवान अंसारी, बशीर अंसारी, सकलैन अंसारी, सफाउदीन अंसारी और मुजाहिद अंसारी का नाम शामिल है. सभी आरोपी करमाटांड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है. मौके पर से 6 मोबाईल, 6 सिम कार्ड, 3 एटीएम कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 आधार कार्ड और बाईक पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार साईबर अपराधी क्रेडिट और डेविट कार्ड के खाता धारको का नंबर गूगल से निकालकर ग्राहकों को बंद होने की बात बताकर उनके मोबाईल में स्क्रिन शेयरिंग कर एवं कार्ड डिटेल एवं गोपनीय नंबर प्राप्त कर साईबर ठगी करता था. आरोपी  मुलत: महाराष्ट्र, गुजरात एवं बंगाल के लोगो को निशाना बनाता था.

मामले की जानकारी देते हुए जामताड़ा एसपी ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर साईबर अपराध थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल करमाटांड थाना क्षेत्र के ग्राम रतनोबीड पहाडिया टोला स्थित तालाब से करीब 10 मीटर आगे कच्ची रोड के बगल झाडी के पास साईबर अपराधियों के विरुद्ध छापामारी की गई. छापामारी के क्रम में साईबर अपराध करते हुए 4 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया एवं एक अन्य घटनाक्रम में साईबर अपराधियों की फर्जी सिम आपूर्ति करने वाले को कालाझरिया स्थित पेट्रोल पंप से पास से फर्जी सिम के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में साईबर अपराध थाना (कांड संख्या 27/28) में मामला दर्ज किया गया है. रिजवान अंसारी एक अन्य मामला में आरोप पत्रित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *