Ranchi: USA निर्मित हथियार के साथ रांची पुलिस ने चार अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी किसी विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में निकला था. गिरफ्तार अपराधी में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के टुंगरी टोली हरमू का रहने वाला सहदेव तिग्गा, अंकित खलखो, रवि लकड़ा और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगानगर का रहने वाला संदीप कुमार उर्फ बब्लु का नाम शामिल है. आरोपी के पास से USA निर्मित 9MM का एक ऑटोमेटिक पिस्तौल, मैगजीन, दो गोली और दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी कोतवाली ने बताया कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिला कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगानगर करम चौक के पास कुछ लोग अवैध प्रतिबंधित हथियार और गोली के साथ कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पहुँचे है. सूचना पर कोतवाली एएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम गंगानगर करम चौक में छापामारी किया, जहाँ पर चार संदिग्ध पुलिस को आता देखकर भागने लगा. हालांकि भाग रहे आरोपी सहदेव तिग्गा, अंकित खलखो, रवि लकड़ा और संदीप कुमार उर्फ बब्लु को खदेड़कर पकड़ लिया. आरोपी के पास से USA निर्मित 9MM का एक ऑटोमेटिक पिस्तौल तथा उसके मैगजीन के अदर से 9 MM का दो जिंदा गोली बरामद किया गया. इस संदर्भ में सुखदेवनगर थाना (काडं संख्याः-179/26) में मामला दर्ज किया गया. पुलिस कि सक्रियता से चारो अपराधी को किसी अपराधिक घटना का अंजाम देने से पूर्व ही उनकी योजना को निष्क्रिय कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *