Patna: मोतिहारी में भवन निर्माण विभाग के कार्यालय में कनीय अभियंता पर गोली चलने की घटना सामने आई है. इस मामले में कनीय अभियंता चंदन कुमार के लिखित आवेदन पर पुलिस ने संवेदक सानू कुमार पटेल के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.

कार्यालय में गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर को नगर थाना क्षेत्र स्थित भवन निर्माण विभाग के कार्यालय में गोली चलने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का सत्यापन किया. जांच में कार्यालय में गोली चलने की घटना सही पाई गई. इस घटना को लेकर भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता चंदन कुमार ने नगर थाना में लिखित आवेदन दिया. आवेदन में उन्होंने संवेदक सानू कुमार पटेल को आरोपी बनाया है. कनीय अभियंता के आवेदन के आधार पर नगर थाना कांड संख्या 1139/26 दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed