Ranchi: गुमला के लाल डीपा स्थित घर में चल रहे सेक्स रैकेट का उद्भेदन करते हुए पुलिस चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. वही मौके पर से बियर, शराब के साथ आपत्तिजनक समान बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी में गुमला थाना क्षेत्र के सोसो निवासी अनिल किंडो, अम्बोला निवासी सुनीता देवी, ननकी महली उर्फ पूनम उर्फ शिला, सिसई थाना क्षेत्र के लवागाई निवासी ललिता देवी का नाम शामिल है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुमला एसपी को सूचना मिली कि सोसो (जोड़ा टांड) लाल डीपा स्थित अनिल किण्डो अपने घर में कुछ युवतियों को भाड़े पर लाकर सेक्स रैकेट चला रहा है. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल जब अनिल किंडो के घर पहुंची, तब घर पर ननकी महली उर्फ पूनम उर्फ शिला मिली. घर की तलाशी के क्रम में एक पुरूष एवं दो महिला आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया. एक पुरुष भागने से सफल रहा. बेड पर आपत्तिजनक सामानों के साथ बेड के बगल में हंटर केन, बियर का खाली केन-एक पीस, रोयल चौलेंज खाली शराब बोतल एक पीस, 12590 रूपया नगद तथा केप्सूल बरामद किया गया.
पूछताछ के क्रम में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि करीब एक महीने से इस घर में सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा है. ननकी महली तथा अनिल किंडो देह व्यापार करने के लिए नगद पैसा देता है. ननकी महली तथा अनिल किंडो से पुछताछ करने पर बताया गया कि दोनों मिलकर घर पर लड़की मंगवाते हैं तथा घर में युवकों को बुलाकर देह व्यापार करवाने का काम करवाते हैं.
