Patna: बाढ़ की विभीषिका झेल रहे सारण जिले के लिए वैशाली जिला प्रशासन मसीहा बन कर सामने आया है. जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह, ने गुरुवार को हाजीपुर से राहत सामग्रियों से भरे 5 ट्रकों को सारण के लिए रवाना किया. जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा, वैशाली द्वारा सारण के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, खासकर मकेर प्रखंड के लिए 11,000 पॉलीथीन शीट और 1,348 ड्राई राशन पैकेट भेजे गए हैं. पॉलीथीन शीट से पीड़ित परिवारों को अस्थायी आश्रय और सामान बचाने में मदद मिलेगी, वहीं ड्राई राशन से उन्हें तत्काल भोजन की सुविधा मिलेगी. इस मौके पर डीएम वर्षा सिंह ने कहा, “आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों तक हर संभव सहायता पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है.” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत सामग्री पूरी तत्परता और पारदर्शी तरीके से जल्द से जल्द पीड़ितों तक पहुंचे. डीएम के निर्देशन में वैशाली प्रशासन जहां अपने जिले में राहत-बचाव कार्य चला रहा है, वहीं मानवीय आधार पर दूसरे बाढ़ प्रभावित जिलों की भी मदद कर रहा है. यह पहल आपदा में प्रशासनिक समन्वय और मानवीय संवेदना की बड़ी मिसाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed