Patna: बिना काम के सरकारी राशि की गबन में शामिल मुखिया के साथ रिटायर्ड पंचायत सचिव को भागलपुर के पीरपैती थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में रिटायर्ड पंचायत सचिव खगेन्द्र पासवान और हरिणकोल पंचायत के वर्तमान मुखिया शामिल है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार षष्टम वित्त आयोग मद की राशि पीरपैती प्रखंड के ग्राम पंचायत परशुरामपुर, रौशनपुर, हरिणकोल, एवं बाबूपुर पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव ने बिना काम कराये सरकारी राशि कि निकासी कर ली थी. मामला जब संज्ञान में आया तो भागलपुर के जिला पंचायत राज पदाधिकारी से जांच कराया गया. जाँच के क्रम में इन पंचायतों में हुए गबन को सत्य पाया गया. पीरपैती प्रखंड के पंचायत राज पदाधिकारी को प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया था. तत्कालीन प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी दिपशिखा कुमारी ने तत्कालीन पंचायत सचिव खगेन्द्र पासवान के विरूद्ध पीरपैंती थाना (कांड सं0-410/23) दर्ज कराया. अनुसंधान के क्रम में पंचायत सचिव खगेन्द्र पासवान के अतिरिक्त ग्राम पंचायत परशुराम पंचायत, रौशनपुर पंचायत, हरिणकोल पंचायत, एवं बाबूपुर पचायत की भी सलिप्ता पायी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed