Patna: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) ने निवेशकों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब परियोजना समाशोधन समिति (PCC) की बैठक हर दूसरे सप्ताह के बृहस्पतिवार को सुबह 11:30 बजे हाइब्रिड मोड में होगी. उद्योग विभाग के सचिव सह BIADA और आयडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में बैठक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आयोजित होगी. BIADA राज्य में उद्योगों के लिए पारदर्शी और तेज अनुमोदन प्रणाली बना रहा है. PCC बैठकों के नियमित आयोजन से औद्योगिक परियोजनाओं के क्रियान्वयन की गति बढ़ेगी. यह पहल बिहार को देश के प्रमुख औद्योगिक गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम है. उद्योग विभाग के अनुसार यह बदलाव निवेश को बढ़ावा देने और उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को और सुगम बनाने के लिए किया गया है.

पहले मंगलवार को होती थी बैठक

पहले PCC की बैठकें वैकल्पिक मंगलवार को होती थीं. निवेशकों की जरूरत, प्रक्रिया के सरलीकरण और प्रस्तावों के समयबद्ध निस्तारण को देखते हुए बैठक के दिन में यह बदलाव किया गया है. नए शेड्यूल से निवेशकों को अपने प्रोजेक्ट क्लियर कराने में आसानी होगी.

क्यों लिया गया फैसला

तेज निष्पादन: औद्योगिक परियोजनाओं के प्रस्तावों का जल्द निपटारा होगा.

बेहतर सुविधा: हाइब्रिड मोड से निवेशकों को पटना आए बिना भी बैठक में शामिल होने का मौका मिलेगा.

पारदर्शिता: नियमित बैठक से निवेशक-अनुकूल और दक्ष अनुमोदन प्रणाली बनेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed