Ranchi: राजधानी रांची में बड़े पैमाने पर थानेदार का तबादला किया गया है. एसएसपी ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. डीबीसी शाखा में तैनात गगन कुमार ठाकुर मुरी ओपी का जिम्मा दिया गया है.
वही अभिषेक राय को खेलगॉव थाना प्रभारी, अभिषेक कुमार-2 को लापुंग थाना प्रभारी, प्रवीण कुमार-2 नगड़ी
थाना प्रभारी, प्रवीण कु० मोदी को तमाड़ थाना प्रभारी,
सिद्धांत को ठाकुरगॉव थाना प्रभारी, गणेश यादव को विधानसभा थाना प्रभारी, दीपक नारायण सिंह को पुन्दाग ओपी प्रभारी, सुजीत कु० उरॉव दलादली टीओपी प्रभारी, प्रेम प्रदीप कुमार सोनाहातु थाना प्रभारी, सचिन कु० मिश्रा सिकदरी थाना प्रभारी बनाया गया है. वही विश्वजीत कु० सिंह को डीसीबी शाखा, दीपक कु० सिन्हा, कुन्दन कुमार, चन्द्रशेखर सिंह, रौशन कुमार, विकास कु० सिंह, संतोष कु. यादव, विनित कुमार, चन्दन कुमार-1 को पुलिस केन्द्र भेजा गया है.
एसएसपी ने अविलंब। योगदान कर अनुपालन प्रतिवेदन मांगा है.
