Saharsa: सहरसा कचहरी हॉल्ट के पास स्थित चाय दुकान पर हथियार के साथ एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. सदर थाना क्षेत्र के बैजनाथ पट्टी वार्ड नं0-04 के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी बौआनंद कुमार उर्फ बौआ कुमार के पास से एक देशी कट्ट पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार सहरसा एसपी के निर्देश पर वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तथा हथियारों की बरामदगी के उद्देश्य से लगातार प्रभावी छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सदर थाना के टीओपी-02 प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि सहरसा कचहरी हॉल्ट के पास स्थित चाय दुकान पर एक युवक हथियार लेकर चाय पी रहा है. तत्काल कार्रवाई करने पर हथियार के साथ युवक पकड़ा जा सकता है. सूचना सदर थाना पुलिस तथा टीओपी-02 के संयुक्त टीम ने कचहरी हॉल्ट स्थित चाय दुकान के पास पहुंचे तो छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखकर एक युवक भागने का प्रयास करने लगा. भाग रहे आरोपी बौआनंद कुमार उर्फ बौआ कुमार को घेराबंदी कर पकड़ा गया. तलाशी में एक देशी कट्टा बरामद किया गया. इस संबंध मे सदर थाना (कांड सं0-111/26) में मामला दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *