Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन” के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संताली भाषा से संबंधित विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं से अवगत कराया. इस दौरान यूनियन ने अपनी मांगों और अपेक्षाओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और पूरे मामले की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए विषयों पर आवश्यक पहल की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed