Ranchi: जमशेदपुर जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 2.53 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार ओलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-03, नियर गांधी दयाल हाई स्कूल रहने वाला है.
पुलिस के अनुसार एसएसपी को सूचना मिली थी कि ओलिडीह ओपी क्षेत्र में एक व्यक्ति कुछ दिनों से अवैध मादक पदार्थों की बिक्री कर रहा है. सूचना पर कार्रवाई के लिए पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया. पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट भवन और वसुंधरा स्टेडियम मैदान के आसपास छापेमारी की. इस दौरान कथित रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उसके पास से 2.53 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है. गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत और इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है.
