Patna: राजद के विधायक के करीब एक दर्जन ठिकाने में पुलिस शुक्रवार को दबिश दी. बिल्डर से रंगदारी मांगने व जान से मारने के मामले में पुलिस यह कार्रवाई की है. आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के ठिकानों पर पटना के खगौल थाना के कोथवां समेत 11 ठिकाने पर छापेमारी की. इस दौरान ड्रोन से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही थी. एक बिल्डर ने खगौल थाना में एक लिखित आवेदन दिया था कि कोथवा गांव में अपार्टमेन्ट निर्माण का कार्य कराया जा रहा है. विधायक रीतलाल यादव तथा उनके सहयोगियों ने बिल्डर से रंगदारी की मांग की गई, तथा जान से मारने की धमकी दी गई थी. आवेदन के आधार पर खगौल थाना में रंगदारी माँगने तथा संगठित अपराध की धाराओं में खगौल थाना (कांड सं0-129/25) में रीतलाल यादव व अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. शुक्रवार को कोर्ट से सर्च वारंट प्राप्त कर आरोपी विधायक रीतलाल यादव के लगभग 11 ठिकानों पर छापामारी की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *