Ranchi: चतरा के खधार स्थित घर मे पुलिस छापेमारी कर एके-47 के 83 गोली बरामद किया है. वही आरोपी टीपीसी सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपी मनोज तिग्गा पिपरवार थाना क्षेत्र के खंधार का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को गुप्त सूचना मिली की पिपरवार थाना क्षेत्र के खधार में मनोज तिग्गा घर में अवैध हथियार छुपाकर रखा हुआ है, जो कि टीपीसी के सदस्य ने दिया है. सूचना पर टण्डवा एसडीपीओ के नेतृतव में एक छापामारी दल का गंठन किया गया. छापामारी दल ग्राम खंधार में छापामारी कर मनोज तिग्गा को पकड़ा गया. आरोपी के निशानदेही पर एके-47 हथियार की 7.62 MM की 83 गोली को बरामद किया गया. इस सदर्भ में पिपरवार थाना (कांड सं0 23/2025) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *