Patna: पटना पुलिस ने एक साल बाद युवक के हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपी को परसाबाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अवैध संबंध के आड़ में ब्लैकमेल करने के चलते देवर के साथ मिलकर महिला ने हत्या की योजना बनाई थी. गिरफ्तार आरोपी में पुष्पा देवी, देवर आलोक कुमार और सन्नी कुमार का नाम शामिल है. तीनों आरोपी परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टेम्पु (BR01PP9349), मृतक का टूटा हुआ मोबाईल, आधार कार्ड और तीन मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि परसाबाजार थाना (कांड सं0-118/25) क्षेत्र में मार्च 2025 में अज्ञात मृत व्यक्ति का गला रेत कर हत्या कर देने के आरोप में अज्ञात अपराधी के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था. आसूचना संकलन से ज्ञात हुआ कि अज्ञात मृत व्यक्ति जहानाबाद जिला का है. इस संदर्भ में जहानाबाद नगर थाना (कांड सं0-239/25) में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था. तत्पश्चात मृतक का पहचान जहानाबाद जिले के राजाबाजार दौलतपुर के रहने वाले महादेव साव के रुप में किया गया. मृतक का मोबाईल नंबर-7004037283 का तकनीकी रूप से अनुसंधान किया गया तो अनुसंधान के क्रम में चार अप्राथमिकी आरोपी का संलिप्त होने की बात सामने आई. जिसमें से तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ती बयान में बताया कि पुष्पा कुमारी का दोस्ती महादेव साव के साथ लगभग चार साल से था. महादेव पुष्पा का विडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था. पुष्पा इस बात कि जानकारी अपने देवर आलोक को दी. तब पिछले होली में आलोक एवं पुष्पा ने योजना बनाया कि महादेव साव को जान से मार देना है. आलोक ने 13 मार्च 2025 को सन्नी ठाकुर के साथ मिलकर योजना बनाया और घटना को अंजाम दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed