Patna: रुपये लेनदेन के विवाद में महिला का हत्या कर शव को छिपा रहे आरोपी को मेला से लौट रहे राहगीरों ने पकड़ लिया. राहगीरों को युवक के संदेहास्पद स्थित को देखते हुए उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी मिंटू कुमार सिंह जलालपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया का रहने वाला है. मामला सारण जिले के मैरवा दाउदपुर का है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात करीब 8:30 बजे दाऊदपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मैरवा दाऊदपुर में एक महिला की हत्या किए जाने की सूचना मिली. सूचना पर दाऊदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतिका का मिंटू कुमार सिंह से 1500 रुपये का लेनदेन चल रहा था. गांव में धूमकर फुटकर सब्जी एवं अनाज विक्रेता आरोपी मिंटू कुमार सिंह और मृतक महिला के बीच बकाया पैसे को लेकर कहासुनी हुई, जो बढ़ते-बढ़ते हाथापाई और फिर हत्या तक पहुंच गई. हत्या के बाद आरोपी शव को पास के चवर के पानी में खरपतवार के बीच छिपा रहा था. इसी दौरान चम्रहिया मेला से लौट रहे राहगीरों ने आरोपी को संदेहास्पद अवस्था में देखा एवं पकड़ लिया. दाउदपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया. इस संबंध में मृतिका के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर दाऊदपुर थाना (कांड संख्या-259/25) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *