Ranchi: पलामू पुलिस ने एहसान खान हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मृतक के नाबालिग पत्नी के प्रेमी ने ही कंडा घाटी में बीयर पिलाकर पत्थर से मारकर हत्या किया था. आरोपी प्रेमी समीर शाह नावाबाजार थाना क्षेत्र के शाई मुहल्ला का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर मृतक का मोबाईल, मृतक की नाबालिग पत्नी का मोबाईल और हत्या में प्रयुक्त पत्थर पुलिस ने बरामद किया है.
पलामू एसपी ने बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि लातेहार जिले के डिही निवासी एहसान खान के फर्दब्यान के आधार पर नावाबाजार थाना (कांड संख्या 57/25) में 31 जुलाई को सरफराज खान के हत्या के आरोप में पत्नी एवं अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई. अनुसंधान एवं उद्भेदन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में समीर शाह को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी आरोपी से पूछताछ में उसने हत्या की घटना को स्वीकार किया. 29 जुलाई को समय करीब 4:45 बजे पिपरहवा जंगल, कंडा घाटी (सिंजो जाने वाली सड़क) के पास बीयर पिलाकर पत्थर से मारकर सरफराज खान की हत्या करने की बात स्वीकार की गई. हत्या की योजना मृतक की नाबालिग पत्नी के साथ मिलकर बनाई गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed