Patna: बिहार साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई ने नाबालिगों से संबंधित अश्लील/यौन शोषण सामग्री की ऑनलाइन खरीद-बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पटना साइबर थाना द्वारा की गई. गिरफ्तार आरोपी अशोक कुमार के पास से 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए. तकनीकी जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी WhatsApp Group और Telegram User ID/Link के जरिए सामग्री साझा करता थाअश्लील/यौन शोषण सामग्री की खरीद-बिक्री के संदेश और UPI के माध्यम से डिजिटल लेन-देन करता था. प्रत्येक वीडियो के लिए लगभग 20 रुपये UPI/फोन के माध्यम से लेता था. प्रारंभिक जांच में सामने आए डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इस गतिविधि से जुड़े अन्य व्यक्तियों, सोशल मीडिया अकाउंट, ग्रुप और लेन-देन की पहचान की जा रही है. बरामद मोबाइलों का तकनीकी/फॉरेंसिक विश्लेषण कराया जा रहा है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

Telegram-WhatsApp पर चल रहा था धंधा

जानकारी के अनुसार साइबर इकाई को शिकायत मिली थी कि नाबालिग एवं अन्य व्यक्तियों से संबंधित अश्लील/यौन शोषण वीडियो और फोटो को Telegram एवं WhatsApp के माध्यम से साझा और खरीद-बिक्री किया जा रहा है. तकनीकी इनपुट और साक्ष्यों के आधार पर दिनांक-20.08.2026 को साइबर इकाई और पटना साइबर थाना की संयुक्त टीम ने पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान आरोपी अशोक कुमार को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया.

साइबर पुलिस की अपील

साइबर अपराध इकाई ने कहा कि नाबालिगों से संबंधित यौन शोषण या अश्लील सामग्री को बनाना, रखना, साझा करना, प्रसारित करना या खरीद-बिक्री करना गंभीर अपराध है. ऐसी किसी भी सामग्री के संपर्क में आने पर उसे आगे साझा न करें और तुरंत कानून प्रवर्तन एजेंसी को सूचना दें. इकाई द्वारा साइबर अपराध और ऑनलाइन यौन शोषण से जुड़े नेटवर्क के विरुद्ध लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *