Ranchi: JSSC-CGL परीक्षा-2023 (परीक्षा वर्ष-2024) में कथित गड़बड़ी और अनियमितता की जांच के लिए सीआईडी की एसआईटी सक्रिय हो गई है. सीआईडी ने आम जनता और अभ्यर्थियों से अपील की है कि यदि उनके पास परीक्षा में हुई किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से संबंधित जानकारी या सबूत है तो वे उसे साझा करें. JSSC-CGL परीक्षा-2023 को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा लगातार गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोप लगाए जा रहे थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने जांच की जिम्मेदारी सीआईडी की एसआईटी को सौंपी है. अब एसआईटी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और इस संबंध में पुख्ता सबूत जुटाने के लिए आम लोगों का सहयोग मांगा गया है. सीआईडी का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि परीक्षा की पारदर्शिता बनी रहे.
इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
सीआईडी ने सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल ID जारी किया है:
Mobile Number: 9771432118
WhatsApp Number: 9771432118
Email ID: cglinfo@jhpolice.gov.in
सीआईडी ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.
