Patna: गया के खैरा आहर के पास घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे एक अपराधी को हथियार के साथ बांकेबाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बांकेबाजार थाना क्षेत्र के खैरा निवासी गिरफ्तार आरोपी राजु रंजन के पास से एक देशी कट्टा, पांच गोली और बाईक पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बांकेबाजार थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि खैरा आहर के पास कुछ व्यक्ति इकट्ठा हुए है जो किसी बड़ी घटना का योजना बना रहे है. सूचना पर बांकेबाजार थाना पुलिस दलबल के साथ खैरा आहर के पास पहुँचे तो कुछ संदिग्ध भागने लगा. भागने के दौरान राजु रंजन को पकड़ा गया. वही अन्य संदिग्ध आहर एवं झाड़ी का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. तलाशी के क्रम में देशी कट्टा एवं गोली बरामद किया गया. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी गिरोह से जुड़ा है या नहीं. इस संबंध में बॉकेबाजार थाना (कांड सं0-163/25) में मामला दर्ज किया गया है.
