Ranchi: नाबालिग को जबरन बाइक पर बैठाकर छेड़छाड़ करने वाला दो आरोपी को पलामू के छत्तरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ़्तार आरोपी में अफसर अंसारी, पिता-एजाज अहमद और बिलाल अंसारी, पिता-कुदूस अंसारी का नाम शामिन है. दोनो छतरपुर थाना क्षेत्र के चेगौना गांव का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को नाबालिग के आवेदन ओर छतरपुर थाना में (कांड स0-99/25) मामला दर्ज किया गया. जिसमे बताया गया कि दो लड़के बाइक में जबरदस्ती बैठा कर ले गए थे. साथ छेड़छाड़ किया. और गलत तरीके से छू-छा किया. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed