Patna: औरंगाबाद पुलिस और एसटीएफ ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही 4 शातिर अपराधियों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गोह थाना क्षेत्र में होने वाली बड़ी घटना टल गई. गिरफ्तार आरोपी में उपहारा थाना क्षेत्र के झारी निवासी रोहित कुमार उर्फ बिल्लू, हसपुरा थाना क्षेत्र के टनकुपी निवासी गणेश कुमार, गोह थाना क्षेत्र के प्राणपुर निवासी मो. इस्तेखार आलम और मो. सोहेल आलम उर्फ बलिस्टर आलम का नाम शामिल है. आरोपी के पास से तीन देशी पिस्टल, तीन देशी कट्टा, दो थर्नेट-बम, 159 पीस गोली, तीन बाईक और चार मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में गोह थाना (कांड सं0-159/26) में मामला दर्ज किया गया है.

कैसे हुई गिरफ्तारी

मिली जानकारी के मुताबिक गोह थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि रफीगंज की तरफ से 3 संदिग्ध बाईक सवार पुलिस वाहन देखकर गोह की तरफ भाग रहे हैं. सूचना पर औरंगाबाद पुलिस और एसटीएफ ने गोह-रफीगंज रोड SH-68 पर दामोदरपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग शुरू की. पुलिस वाहन देखकर बाइक सवार भागने लगे. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. तलाशी में 3 देशी पिस्टल, 60 गोली और 7 मैगजीन बरामद हुए. बाद में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर गोह थाना क्षेत्र के ग्राम-प्राणपुर स्थित मो. सोहेल आलम के घर से 2 देशी कट्टा, 2 थर्नेट, 99 गोली और 2 खोखा बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed