Ranchi: चाईबासा जिले के मुफस्सिल थाना (पाण्ड्राशाली ओपी) क्षेत्र के भोया गांव में हुई चाकूबाजी और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त गणेश इचागूटू उर्फ टुकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गणेश इचागूटू ने करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी के दौरान पीड़ित दीपक बोदराकी पत्नी को फोन पर गाली-गलौज की थी. 3 सिंतबर को जब दीपक इस बात का विरोध करने गणेश के पास गया और जवाब मांगा, तो बहस बढ़ गई. आक्रोश में आकर गणेश इचागूटू ने जान से मारने की नीयत से चाकू निकालकर दीपक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. तकनीकी सहयोग और सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी गणेश इचागूटू को गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *