Ranchi: जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक स्थित मब्लिक प्लाईवुड दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है. मामले में शामिल चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. आऱोपी के पास से दो लैपटॉप, पिट्ठू बैग, 19,000 रुपये नकद, 4 मोबाइल, चोरी में प्रयुक्त स्कूटी (JH05EF2314) एवं बाइक (JH05DB1675) पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी में कपाली के रहने वाले दोगल उरअफ दानिश हुसैन, शेख गनी ईमाम उर्फ लकी, ओल्ड पुरुलिया रोड के रहने वाले शहनवाज खान और यूपी के बिजनौर जिले के रहने वाले नूर मोहम्मद का नाम शामिल है.

मिली जानकारी के अनुसार घोड़ा चौक, स्टेशन रोड निवासी सुमित मल्लिक (40 वर्ष) की घोड़ा चौक स्थित मब्लिक प्लाईवुड दुकान में 20-21 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने ग्रिल व शीशा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में सुमित मल्लिक द्वारा दर्ज कराए गए लिखित आवेदन के आधार पर जुगसलाई थाने (कांड संख्या 78/26) में मामला दर्ज किया गया. एसएसपी के आदेशानुसार डीएसपी विधि व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने अनुसंधान करते हुए कपाली ओपी क्षेत्र से चार आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सामान और घटना में इस्तेमाल वाहन बरामद किए हैं. मामले में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed