Ranchi: प्रेमिका के साथ हथियार लेकर घटना को अंजाम देने के फिराक में रांची से कुडू तरफ जा रहे कुख्यात अपराधी को चान्हो में पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपी में गढ़वा थाना क्षेत्र के उचरी महल्ला निवासी सोहेल खान और राजस्थान के धौलपुर जिले के कोलारी थाना क्षेत्र के बरा गाँव के रहने वाली नंदिनी सांगत का नाम शामिल है. कुख्यात अपराधी सोहेल खान के विरूद्ध रंगदारी, छिनतई, एनडीपीएस के कई मामले दर्ज है. आरोपी कई बार ये जेल जा चुका है. सोहेल खान के विरुद्ध पलामू के विभिन्न थाना में तीन व गढ़वा के विभिन्न थाना में 11 मामले दर्ज है. पुलिस मौके पर से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, 8 गोली, हुंडई क्रेटा (JH10DB-0184), 80 हजार रुपये नगद, सोने का दो अंगूठी, घड़ी, मोबाईल, सोहेल खान का वोटर आईडी कार्ड, डीएल, दो एटीएम कार्ड और समीर अंसारी पे० अफजल अंसारी, पता वार्ड नं0-04, टोला पचफेड़ी, ओखरगड़ा, थाना मेराल, जिला गढ़वा अंकित एक आधार कार्ड पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि एक कार में एक महिला और एक पुरूष हथियार लेकर रांची से कुडू की ओर कोई बड़ी घटना कारित करने की मंशा से जा रहे है. सूचना पर खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए चान्हो थाना क्षेत्र के ग्राम सोस चौक से थोड़ी दुर आगे साजिद कार वासिंग सेंन्टर के पास संदिग्ध वाहनों का चेकिंग करने लगी. वाहन चेकिंग के क्रम में रांची की तरफ से तेज गति से आ रही वाहन को रोकने का प्रयास किया गया. परन्तु आरोपी भागने का प्रयास करने लगा. हालांकि पुलिस घेराबंदी कर वाहन को रोककर जांच किया. जांच के क्रम में क्रेटा केटा (JH10DB-0184) में बैठे आरोपी से लोडेड देशी पिस्टल एवं लोडेड मैगजीन मिला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed